Monday, 29 December 2014

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं

है अपना ये व्यवहार नहीं
धरा ठिठुरती है सर्दी से
आकाश में कोहरा गहरा है
बाग़ बाज़ारों की सरहद पर
सर्द हवा का पहरा है
सूना है प्रकृति का आँगन
कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं
हर कोई है घर में दुबका हुआ
नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं
चंद मास अभी इंतज़ार करो
निज मन में तनिक विचार करो
नये साल नया कुछ हो तो सही
क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही
उल्लास मंद है जन -मन का
आयी है अभी बहार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
ये धुंध कुहासा छंटने दो
रातों का राज्य सिमटने दो
प्रकृति का रूप निखरने दो
फागुन का रंग बिखरने दो
प्रकृति दुल्हन का रूप धार
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी
तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि
नव वर्ष मनाया जायेगा
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय गान सुनाया जायेगा
युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध
नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
अनमोल विरासत के धनिकों को
चाहिये कोई उधार नहीं ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं है अपना ये व्यवहार नहीं -- @aditya

Monday, 15 December 2014

प्यारी माँ मुझको तेरी दुआ चाहिये ।
तेरे आँचल कि ठण्डी हवा चाहिये ।
लोरी गा गाके मुझको सुलाती है तुं ।
मुस्कुराकर सवेरे जगाती है तु ।
मुझको इसके सिवा और क्या चाहिये ।
तेरी ममता के साये मेँ फुलुं फलुँ ,
थामकर तेरी अगुलीँ मै बढती चलुं ।
तेरी खिदमत से दुनियाँ मे अजमत मेरी,
तेरे पैरोँ के नीचे है जन्नत मेरी ।
आसरा बस तेरे प्यार का चाहिये ।
प्यारी माँ मुझको तेरी दुआ चाहिय

ओ कंप्यूटर युग की छोरी
मन की काली तन की गोरी
करना मुझको माफ़
मैं तुम्हें प्यार नहीं कर पाउँगा
तू फैशन tv सी लगती
मैं संस्कार का चैनल हूँ
तू मिनरल पानी की बोतल लगती है
मैं गंगा का पावन जल हूँ
तुम लाखों की गाड़ी में चलने वाली
मैं पाँव पाँव चलने वाला
तुम हैलोजन सी जलती हो
मैं दीपक सा जलने वाला
करना मुझको माफ़
मैं तुम्हें प्यार नही कर पाउँगा
तुम रैंप पर देह दिखाती हो
मैं संस्कारों को जीता हूँ
जब तुम्हें देख कर सिटी बजती
मैं घूँट लहू का पीता हूँ
तुम सूप पीने वाली
मैं मट्ठा पीने वाला हूँ
तुम शॉक अलार्म से भी ना डरो
मैं पॉपकॉर्न से डरने वाला
तुम डिस्को की धुन पर नाचो
मैं राम नाम ही जपता हूँ
तुम पिता जी को डैड और टेलीफोन को भी डेड
कहो और माँ को मम्मी(mummy) बुलाती हो
तुम करवा चौथ भूल बैठी और वेलन टाइम डे
मनाती हो
तुम पॉप म्यूजिक की धुन सी बजती
मैं बंसी की धुन का धनि-या
मुझ से डॉट कॉम भी ना लगती
तुम इंटरनेटी दुनिया
तुम मोबाइल पर मैसेज लिखने वाली
मैं पोस्टकार्ड लिखने वाला
तुम राॅकेट सी लगती हो और
मैं उड़ने वाला गुब्बारा सा
तू अपना सब कुछ हार चुकी
मैं जीता हुआ जुआरी हूँ
तुम इटली की रानी जैसी
मैं देसी अटल बिहारी हु
मैं देसी अटल बिहारी हु ..
तंग हो गए कपडे तो, लाज कहां से होए !अनाज होगए हाईब्रीड के तो, स्वाद कहां से होए !!नेता हो गए कुर्सी के तो देश का उद्दार कहां से होए !फूल हो गए प्लास्टिक के तो सुगंध कहां से होए !!चेहरा हो गया मेकअप के तो रूप कहां से होए !सम्बंध हो गए पैसो के तो प्रेम कहां से होए !!शिक्षक हो गए ट्युशन के तो विद्दा कहां से होए !भोजन हो गए डालडा के तो ताकत कहां से होए !!प्रोग्राम हो गए केबल के तो संस्कार कहां से होए !भक्त हो गए स्वार्थी तो भगवान कहां से होए !!आदमीं हो गया बुरी आदत का तो होश कहां से होए !अभिनेता नेता बन गए तो देश का उद्दार कहां से होए !!जनता आंख मूंद कर वोट दे तो अच्छी सरकार कहां से होए !जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला हो तो स्वच्छ लोकतंत्र कहां से होए !!

Friday, 15 August 2014

रब ने नवाजा हमें जिंदगी देकर
और हम शौहरत मांगते रह गये
जिंदगी गुजार दी शौहरत के पीछे
फिर जीने की मौहलत मांगते रह गये।
ये कफन, ये जनाज़े,
ये कब्र, सिर्फ बातें हैं मेरे दोस्त,
वरना मर तो इंसान तभी जाता है जब याद करने वाला कोई ना हो…!!
ये समंदर भी तेरी तरह खुदगर्ज़ निकला,
ज़िंदा थे तो तैरने न दिया और मर गए तो डूबने न दिया . .

क्या बात करे इस दुनिया की” हर शख्स के अपने अफसाने है..
“”जो सामने है उसे लोग बुरा कहते है जिसको देखा नहीं उसे सब खुदा कहते है 

नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है

वसुधैव कुटुंबकम की अनूठी पहचान है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
एक समय था जब बाहर से गेंहू भी मंगाया
तत्पश्चात हरित क्रांति का अभियान चलाया
आज अपना अन्न उपजा स्वयं निर्वाह कर रहे
गोदाम अपने खाद्यान्न से स्वयं ही भर रहे
नारा दिया गया जय जवान जय किसान है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
श्वेत क्रांति का जबसे मुल्क को मंत्र है मिला
हर जगह ही दूध की बहने लगी नदियां
तकनीकी के क्षेत्र में भी आगे आ गए हैं हम
सुपर कंप्यूटर बना कर उसे नाम दिया परम
विश्व की आर्थिक शक्तियों में अपना नाम है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
शक्ति का अपने कभी अभिमान न किया
न मिला क्रायोजेनिक तो खुद ही बना लिया
अंतरिक्ष के भी क्षेत्र में बड़ा दिया कदम
अपना उपग्रह अब स्वयं ही भेजते हैं हम
पहले कभी भाभा थे तो अब कलाम है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
खुद किसी भी मुल्क पर आक्रमण नहीं किया
सीमाओं का हमने कभी अतिक्रमण नहीं किया
बुरी नज़र दुश्मन की जब इस देश पर पडी
ईंट का जवाब हमने पत्थर से ही दिया
सेना में ही इस देश के बसते प्राण हैं
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
नारी की अस्मत पर जब प्रहार किया गया
जनता का सैलाब फिर सड़कों पे आ गया
एक क्रांति का फिर नया प्रादुर्भाव हुआ
जाग गया देश इसका जाग गया युवा
दिखाया लोकतंत्र में जनता ही बलवान है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
आत्ममंथन का समय है ये संक्रमण काल है
देश नहीं खुद ही को बदलने का साल है
हम ही न भ्रष्ट होंगे तो भ्रष्टाचार जायेगा
नयी भोर की कोख में अंधकार समाएगा
हर आँखों में सपने हैं एक नयी उड़ान है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….
सम्भलना हमें ही होगा खुद ही आगे आएंगे
न कोसेंगे अँधेरे को स्वयं दीप जलाएंगे
हर प्राणी को आत्मदीपोभवः का पाठ पढ़ाएंगे
वतन को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे
महर्षियों की भूमि है ये देवो का स्थान है
नाज़ है इस देश पर ये मुल्क महान है
………………………………………….

Sunday, 29 June 2014

भारत वह देश है जहाँ 10 साल की उम्र में, 10 रूपये की "ब्लू फिल्म" की डी.वी.डी. देखकर लड़के बड़ों से भी ज्यादा "ज्ञान" प्राप्त कर लेते हैं.... और, लड़कियाँ भी भली- भाँति जानती हैं कि "Unwanted-72" किस "मर्ज" की दवा है..... इसलिए नाहक ही "यौन- शिक्षा" के नाम पर करोड़ों रूपये फूंकना मूर्खता है । इसे किसी अन्य कार्य में लगाईये, यहाँ सब समझदार हैं, सिवाय एन डी तिवारी के...।